हिमाचल बिलासपुर – 6.805 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

“मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित बिलासपुर पुलिस के विशेष दल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। विशेष दल ने नाकाबंदी के दौरान नेपाल की दो महिलाओं और तमिलनाडु के एक व्यक्ति को 6.805 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है”

बिलासपुर 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार जिले में इस साल चरस की यह सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। आरोपी इसे कार में पंजाब की ओर ले जा रहे थे। पुलिस के विशेष दल ने मंगलवार तड़के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास मल्यावर में नाकाबंदी की थी।

इसी बीच सुंदरनगर की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की एक कार को रोका गया। कार और सामान की तलाशी ली गई तो एक बैग में छोटे-छोटे पैकेट बरामद हुए। खोल कर देखने पर उनमें से कुल 6.805 किलोग्राम चरस पाई गई।
आरोपियों की पहचान धनराज(44) निवासीकुरिंजी नगर सुंडापलायम कोयंबटूर तमिलनाडु, खिम कुमारी(37) निवासी गांव निसीखोला नेपाल और सानु माया निवासी खनियाबास गाउंपालिका नेपाल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

17 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

17 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

18 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago