Categories: Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त

“दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई रातभर चले ऑपरेशन के दौरान हुई है। ये कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुई है”

पुलवामा 14 / 11 / 2025 

दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली ब्लास्ट केस को अंजाम देने में जिस डॉक्टर उमर नबी की अहम भूमिका थी, उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रातभर चले ऑपरेशन में डॉ उमर नबी के घर को जमींदोज कर दिया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक,  मुजम्मिल, उमर उन नबी और डॉक्टर शाहीन 2 हैंडलरों से बात करते थे। हैंडलरों के नाम डॉक्टर ओकासा और डॉक्टर हशीम उर्फ आरिफ निसार हैं। इनके कोड नेम ओकासा और आरिफ निसार हैं।

एजेसिंयों को लगता है कि आरिफ निसार पाकिस्तान का हैंडलर है, जबकि ओकासा टर्की का हैंडलर है, या हो सकता है कि दोनों हैंडलर एक ही हों। ये लोग सेशन ऐप, टेलीग्राम, सिग्नल ऐप और अन्य ऐप के जरिए बात करते थे।

धमाके में उमर नबी के उड़ गए थे चीथड़े

दिल्ली ब्लास्ट मामले में कार को चलाने वाले संदिग्ध आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी को लेकर 13 नवंबर को ये खुलासा हुआ था कि उसकी मौत हो चुकी है। धमाके में उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। उसके एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही बरामद हो पाए हैं।

शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। दरअसल शरीर के बिखरे अंग पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि कार में हुए धमाके में मरने वाला उमर नबी ही था।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

3 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

4 hours ago