International

हॉलीवुड : ट्रंप ने अमेरिका से बाहर की फिल्मों पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

“डोनाल्ड ट्रंप ने अब दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री को झटका दिया है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। ये दूसरे देशों द्वारा किया गया संगठित प्रयास है”

नई दिल्ली 05 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं अब ट्रंप ने टैरिफ के मामले में फिल्मों को भी नहीं छोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर भी 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाएंगे।

उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका में फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कहा कि हम फिर से अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं। 

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका में फिल्म उद्योग बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर करने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं।

हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को तबाह किया जा रहा है। यह दूसरे देशों द्वारा किया गया एक संगठित प्रयास है और इसलिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रोपगेंडा भी है!”

गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे 100 प्रतिशत टैरिफ का जिक्र किया। उन्होंने  लिखा, “मैं वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को तुरंत हमारे देश में आने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत कर रहा हूं, जो विदेशी भूमि में बनाई गई हैं।

हम फिर से अमेरिका में बनी फिल्में चाहते हैं!” बता दें कि ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को भारत और चीन सहित दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया था, जिसके बाद से दुनिया भर की स्टॉक मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिला था। ट्रंप के टैरिफ से सबसे ज्यादा चीन प्रभावित हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

11 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

11 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

11 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

12 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

12 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

12 hours ago