हिमाचल – आज से बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

“पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में शुक्रवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं”

शिमला 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिलासपुर, मंडी, ऊना और हमीरपुर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। 18 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दोपहर बाद बादल उमड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

सोलन जिले में इन दिनों कोहरे की मार लोग झेल रहे हैं। शहर समेत बीबीएन में दोपहर 2:00 बजे के बाद घना कोहरा छा जाता है। इससे दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन तक नहीं होते। ऐसे में शुष्क ठंड बढ़ती जा रही है।