हिमाचल/ऊना : दिनदहाड़े सैलून में बाल कटवा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

“ऊना में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक सैलून में बाल कटवा रहा था, इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली मार दी। इस गोलीकांड में सैलून में बैठे एक अन्य युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई है। जिसकी अभी शिनाख्त बाकी है” 

ऊना 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे ऊना के लोअर बसाल बाजार में सैलून में कटिंग करवा रहे एक युवक की दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ गगी अपर अरनियाला जिला ऊना के रूप में हुई है। जो कि सैलून में बैठकर कटिंग करवा रहा था कि नेशनल हाईवे पर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके ऊपर गोली दाग दी। इससे उसकी मौत हो गई।

आनन फानन में युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने  उसे मृतक घोषित कर दिया है। पुलिस भी घटनास्थल पर रवाना हो गई है और मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच करने में जुट गई है। ऊना में एक के बाद एक गोली कांड की घटना घटित होने से हर कोई स्तब्ध है और पुलिस की कार्यप्रणाली के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ गग्गी, निवासी अपर अरनियाला, अपने साथियों के साथ क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जा रहे थे। रवाना होने से पहले वह बाल संवारने के लिए बार्बर शॉप पर रुके था।

इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दुकान में घुसकर नजदीक से गोलियां दाग दीं। गोलियां इतनी पास से चलाई गईं कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान में मौजूद अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे साफ है कि हमला सुनियोजित था और केवल राकेश को निशाना बनाने के लिए ही अंजाम दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी और हत्या के कारणों तथा हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला बेहद योजनाबद्ध था।

स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

1 hour ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

1 hour ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

2 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

2 hours ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

4 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

4 hours ago