“मंडी में बग्गी चौक के समीप शुक्रवार रात फिसलकर भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में गिरे युवक को बचाते हुए दोस्त भी बह गया”
मंडी 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बग्गी चौक के समीप शुक्रवार रात फिसलकर भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में गिरे युवक को बचाते हुए दोस्त भी बह गया। एक अन्य दोस्त सुरक्षित है।
यह हादसा सालगिरह की पार्टी मनाने के बाद हुआ। शुक्रवार रात को बल्ह पुलिस ने बहे युवकों की तलाश की। शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार बल्ह के लोहारा निवासी हरदीप की सालगिरह की पार्टी के लिए आशीष गौतम और सुधीर शुक्रवार रात बग्गी पहुंचे थे। बग्गी चौक से आगे तीनों दोस्तों ने नहर के किनारे जश्न मनाया।
इस बीच सुधीर ने अपनी स्थिति ठीक होने की जानकारी दोस्तों को दी और सुसाइड करने की बात कहते हुए नहर की तरफ उतर गया। इस बीच समझाने पर नहर से ऊपर आती बार उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। इसे देख दोस्त आशीष गौतम उसे बचाने के लिए नहर में उतर गया।
आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…
आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…
नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…
बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…
आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…
उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…