हिमाचल / शिमला : चलते बस पर गिरी चट्टानें, दो महिला यात्रियों की मौत

“शिमला में एनएच पांच पर बिथल के पास कालीमिट्टी में एक निजी बस HP63A 1891 (विशाल ट्रैवल) पर पहाड़ से चट्टानें गिर गई। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई”

शिमला 03 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिला प्रशासन के मुताबिक बुधवार को जिला शिमला में उपमंडल रामपुर में एनएच पांच पर बिथल के पास कालीमिट्टी में एक निजी बस HP63A 1891 (विशाल ट्रैवल) पर पहाड़ से चट्टानें गिर गई।

हादसे में लक्ष्मी विरानी पुत्री रामचरण निवासी ग्राम जलगांव, महाराष्ट्र और बस में सवार एक नेपाली मूल की महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं, 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में स्थानांतरित किया जा रहा है और पुलिस की कार्रवाई चल रही है। 

वांगतू में भूस्खलन से छह लोग घायल, करीब पांच ट्रक भूस्खलन की चपेट में आए

जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर वांगतू के पास मंगलवार देर रात को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण भारी भरकम चट्टानें गिरीं। इससे करीब पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस दुर्घटना में टैंकर चालक समेत पांच अन्य निजी कंपनी के सेब पैकर घायल हुए हैं। मंगलवार रात को करीब 11:15 बजे भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी टापरी शिव कुमार की अगुवाई में आरक्षी शिव सिंह, आरक्षी पंकज, आरक्षी पवन, चालक गृह रक्षक भुट्टो राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस की टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टापरी स्थित छोल्तू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है।

डीएसपी भावानगर राजकुमार ने कहा कि सभी घायलों का उपचार छोल्तू अस्पताल टापरी में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी घायलों की हालत ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं।

ये हुए हैं घायल

भूस्खलन से बलवंत सिंह, पुत्र रमेश चंद, निवासी फगलो, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश (टैंकर संख्या एचआर 37ई0875 का चालक), अशोक, पुत्र बिहारी लाल, निवासी ग्राम हजूरपुर, डाकघर बेहराइच, जिला केसरगंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, शमसुद्दीन, पुत्र नकछेद, निवासी गौरव कला, मोहम्मदपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष, सूरज, पुत्र कंदेई लाल, निवासी खानपुर, तहसील केसरगंज, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद सिराज, पुत्र जमील अहमद, निवासी बहराइच, तहसील केसरगंज, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष घायल हुए हैं।

इनके अलावा हसन, पुत्र ननकू, निवासी कहलपुरवा, तहसील करनैल गंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष घायल हुए हैं। पहला घायल व्यक्ति टैंकर संख्या टैंकर संख्या एचआर 37ई0875 का चालक था।

इसने टैंकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और अन्य लोग हिम फ्रेश सूरी एग्रो में सेब पैक करने वाले कर्मचारी थे। इन्होंने सड़क किनारे बने शेड में शरण ली थी। भूस्खलन से चार-पांच अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी घायलों का जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल्तू में इलाज चल रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.