हिमाचल/शिमला – 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की माैत

“हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई है। हादसा बीती रात करीब 12:45 बजे हुआ। तीनों युवक जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है”

शिमला 16 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

जानकारी के अनुसार सरांह से पुलबाहल जा रही एचपी-10सी 0476 नंबर की कार लिहाट गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर शैली ढांक से लुढ़ककर करीब 400 मीटर नीचे जलौना खड्ड में जा गिरी।

गाड़ी गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना चौपाल पुलिस को दी।  पुलिस की टीम भी रात 3:00 बजे तक घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।  

उन्होंने कहा कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।  सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मृतकों में मुकेश कुमार(32) पुत्र भाग चंद गांव दोची, परीक्षित भारती(28) पुत्र परजीत गांव कदरोट जुब्बल व विनोद कुमार(32) पुत्र चतरू, गांव दोची जुब्बल शामिल हैं। 

उधर, उप मंडलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को फाैरी राहत के ताैर पर 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

18 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

18 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

18 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

18 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

19 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

19 hours ago