“हिमाचल सरकार ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए राज्य के सभी विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन करने का फैसला किया है”
शिमला 31/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए राज्य के सभी विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन करने का फैसला किया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का भी निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी तथा एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
जिससे वे राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत शारीरिक शिक्षा और योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाया जाएगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थी प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट शारीरिक व्यायाम के लिए समर्पित करें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आयुष विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल से लैस हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुधार समग्र शिक्षा प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं जो न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी पर भी केंद्रित हैं।
THE POLITICS AGAIN
खबरों का सटीक विश्लेषण
PREMIUM NEWS • SUBSCRIBER EDITION
🔒
यह खबर Premium पाठकों के लिए है
The Politics Again की पूरी खबर, विस्तृत रिपोर्ट और Premium Stories पढ़ने के लिए अपनी सदस्यता चुनें।
🔐 Secure Payment • UPI, Card, Net Banking • Powered by Razorpay
अपना Reader Account बनाएं
Payment और Premium access आपके account से जुड़ा रहेगा।
Secure payment तैयार किया जा रहा है...
PREMIUM NEWS
अपनी Premium Membership चुनें
Premium articles बिना restriction पढ़ें।
Monthly
₹99/month
30 days Premium access
POPULAR
Yearly
₹499/year
365 days Premium access
You have successfully subscribed to the newsletter
There was an error while trying to send your request. Please try again.