दिल्ली – तिलक नगर में मां-बेटी को चाकू से गोदा, मां की हुई मौत, बेटी की हालत नाजुक

“मृत महिला की शिनाख्त तिलक नगर निवासी वीना (60) के रूप में हुई है। बेटी की पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तिलक नगर के संतगढ़ में मां बेटी को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली”

नई दिल्ली 31/07/2024 (एजेंसी)

मंगलवार दोपहर तिलक नगर में एक मां-बेटी को चाकू से गोद दिया गया। मां वीना की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी तान्या अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी राहुल फरार हो गया है।

तिलक नगर थाना पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मृत महिला की शिनाख्त तिलक नगर निवासी वीना (60) के रूप में हुई है। बेटी की पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तिलक नगर के संतगढ़ में मां बेटी को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिला के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वीना पहली मंजिल पर कमरे में लहूलुहान हालत में मिली।

जबकि घायल तान्या वहां से किसी तरह से जान बचाकर भाग गई थी। उसके पेट में चाकू लगा हुआ था। पुलिस ने मां बेटी को रघुवीर नगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वीना को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं तान्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तान्या की हालत नाजुक है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि मां-बेटी पर राहुल नाम के युवक ने चाकू से हमला किया है।

मंगलवार को दोनों मां बेटी राहुल के घर बातचीत करने आई थी। जहां इनके बीच जोर जोर से बहस होने लगी। इसी दौरान राहुल ने चाकू से वीना पर हमला कर दिया।

अपनी मां को बचाने के लिए तान्या आगे आई, उस पर भी राहुल ने चाकू से हमला कर दिया। तान्या जान बचाकर पहली मंजिल से नीचे की तरफ भागी।

राहुल भी चाकू लेकर उसके पीछे भागा। लेकिन तब तक तान्या वहां से दूर जा चुकी थी। उसके बाद राहुल ने अपने एक पड़ोसी को अपना मोबाइल फोन देकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तान्या अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस राहुल के परिवार वालों को हिरासत में लेकर हमला के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही कई टीम गठित कर राहुल की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

नशे का आदी है राहुल

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों को हमले के कारणों का पता नहीं है। जिन दोनों महिला पर हमला किया गया है उन्हें भी वह नहीं जानते हैं। पड़ोस में रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि राहुल के घर में काफी देर से हंगामा हो रहा था।

अचानक एक महिला बचाओ बचाओ का शोर करते हुए घर से बाहर निकली। उसके पेट में चाकू के जख्म थे। उसके पीछे राहुल चाकू लहराता हुआ बाहर निकाला। वह कह रहा था कि एक को मार डाला है अब तुम्हारी भी हत्या कर देंगे।

उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। इस दौरान राहुल की मां पहली मंजिल से सब कुछ देख रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक राहुल नशे का आदी है और आस पास के लोगों के साथ अकसर झगड़ा करता रहता था। वह लोगों की बाइक से पेट्रोल भी निकाल लेता था।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.