हिमाचल समाचार – संजौली में बवाल के बाद प्रदेश में अलर्ट, मस्जिदों के आसपास भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश

“मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा से फीडबैक लिया। इस दौरान सुक्खू ने डीजीपी, एडीजी और डीजी को मौके पर रहने के निर्देश दिए”

शिमला 12 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

संजौली में मस्जिद के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के चलते हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बुधवार को बवाल के बाद मस्जिदों के आसपास भीड़ न जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। आने जाने वालों पर पूरी नजर रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा से फीडबैक लिया। इस दौरान सुक्खू ने डीजीपी, एडीजी और डीजी को मौके पर रहने के निर्देश दिए।

डीजीपी को घटनाक्रम के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने हिमाचल के बाॅर्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दी है।

शिमला, चंबा, नाहन, मंडी के अलावा जहां मुस्लिम बस्तियां हैं, वहां चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए कहा है।

बाहरी राज्य के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

सरकार ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को मस्जिद के इर्द – गिर्द पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है। जब तक मामला शांत नहीं हो जाता, तब तक पुलिस चौकसी बरतने को कहा है।

इसके अलावा सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कॉलोनियों में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी घटनाक्रम को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago