धर्मशाला 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कश्मीर से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तान की ओर से हमलों की हिमाकत के बीच धर्मशाला में चल रहे आईपीएल मैच को बीच में रोककर रद्द कर दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच चल रहा था।
सुरक्षा कारणों के चलते मैच को रोक कर फ्लड लाइट बंद करवाने के बाद दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में स्टेडियम को पूरी तरह खाली करवा दिया गया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।
सुरक्षा कारणों के चलते मैच को रोक कर फ्लड लाइट बंद करवाने के बाद दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में स्टेडियम को पूरी तरह खाली करवा दिया गया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाइल और ड्रोन दागे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL मैच रद्द कर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
पाकिस्तान ने हिमाचल के साथ लगते पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 11 शहरों पर हमले का प्रयास किया है। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ हिमाचल से सटे हैं, जबकि जम्मू की भी हिमाचल के साथ सीमा लगती है। हमले की आशंका के चलते हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की चारों रेंज को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
शिमला रेंज, सेंट्रल रेंज, साउथ रेंज और नॉर्थ रेंज के डीआईजी को पुलिस मुख्यालय से निरंतर संपर्क में रहने और हर अपडेट की सूचना देने को कहा है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों विशेषकर कुल्लू-मनाली, धर्मशाला-मैक्लोडगंज, चंबा-खजियार और शिमला में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रदेश सरकार ने शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। वीरवार से ही प्रदेश के शक्तिपीठों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…