हिमाचल / मंडी : घरेलू कलह में महिला ने दो बेटों के साथ खाया जहर

“हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला ने पहले अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। छोटा बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है”

मंडी 18 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उपमंडल गोहर की किलिंग पंचायत के भोठा गांव में शनिवार को एक महिला ने पहले अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर लाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। छोटा बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।

घरेलू कलह कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि जहरीला पदार्थ खाने और बच्चों को खिलाने के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

किलिंग पंचायत के उप प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि शनिवार सुबह यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.