“आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है”
नई दिल्ली 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है जिसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। यह प्रतिबंध सभी प्रकार के हवाई उपकरणों पर लागू होता है जिसमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे शामिल हैं।
सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक रहेंगे लागू
सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसा करने की सलाह दिए जाने के बाद लिया गया है। यह प्रतिबंध चिकित्सा निकासी, आपदा प्रबंधन या सुरक्षाबलों द्वारा किए जाने वाले निगरानी अभियानों के मामलों पर लागू नहीं होंगे। ऐसे अपवादों के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बाद में जारी की जाएगी।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू
वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। पहलगाम हमले के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…