हिमाचल मंडी समाचार – मस्जिद विवाद के बाद शहर से गायब हुई अधिकतर रेहड़ियां 

“मस्जिद विवाद के बाद मंडी शहर से गायब हुई अधिकतर रेहड़ियां अब नहीं दिखाई दे रही हर चौक चौराहे पर नजर आने वाली प्रवासियों की रेहड़ियां,  केवल पंजीकृत और स्थानीय लोगों कीे रेहड़ियां ही लगी हुई हैं”
 
मंडी 30 / 09 / 2024 (शब्द ) नीतू कौशल की रिपोर्ट 
 
मंडी शहर में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर जो विवाद चला हुआ है उसका एक परिणाम यह भी देखने को मिल रहा कि मंडी शहर की बहुत सी रेहड़ियां इस विवाद के बाद से अचानक गायब हो गई हैं।
 
मंडी शहर के बहुत से प्रमुख स्थानों पर दिन भर मक्की, गोलगप्पे, चना चाट, सीडू मोमो, नारियल पानी या अन्य प्रकार की रेहड़ियां नजर आती थी, जोकि इन दिनों पूरी तरह से गायब हैं।
 
शहर में सिर्फ वही रेहड़ी-फड़ियां दिख रही हैं जो स्थानीय लोगों की हैं या फिर जो लोग वर्षों से यहां पंजीकृत तरीके से कारोबार कर रहे हैं।
                                                         

इसे भी देखे TRENDING वीडियो

 
स्थानीय रेहड़ी-फड़ी धारक और दुकानदार इस बात पर अपनी मुहर भी लगा रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी धारक तीर्थ राज और दुकानदार कालू राम ने बताया कि बहुत से ऐसे नए चेहरे बाजार में रेहड़ियां लगाते थे जिन्हें पहले कभी नहीं देखा था, लेकिन मस्जिद विवाद के बाद से यह सभी अब गायब हैं।
 
इन्होंने और स्थानीय निवासी देशमित्र ने प्रशासन से बाहर से यहां आकर रहने वालों का पंजीकरण सख्ती से सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
 
इनका यह भी कहना है कि देश के हर नागरिक को किसी भी स्थान पर रोजगार करने की आजादी है लेकिन यह सब नियमों और अनुशासन में होना चाहिए।
 
नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि शहर में जो पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धाारक हैं उनकी रेहड़ियां सुचारू रूप से चल रही हैं।
 
हो सकता है कि जो लोग अवैध तरीके से लगा रहे हों वे अब न लगा रहे हों। उन्होंने सभी प्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे पंजीकरण करवाकर ही अपना कारोबार शुरू करें।
 
इसके साथ ही इन्होंने स्थानीय दुकानदारों और मकान मालिकों से भी आग्रह किया है कि उनके पास रह रहे लोगों की वेरिफिकेशन हर हाल में करवाएं ताकि सभी प्रवासियों की सही जानकारी पुलिस और प्रशासन के पास उपलब्ध हो सके।
 
नगर निगम मंडी के इन स्थानों से गायब हुई हैं रेहड़ियां
 
मंडी शहर में बस स्टैंड के बाहर कॉलेज गेट के आस-पास, पुलिस लाइन के गेट के सामने, आइटीआइ चौक के पास और पुल के उपर, विश्वकर्मा मंदिर के पास, मंगवाई बाजार में, महामृत्युंज्य मंदिर वाले चौक के आस-पास, सेरी मंच, चौहाटा बाजार, विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल पर, स्कूल बाजार में, सुकोड़ी चौक के आस-पास और शहर के अन्य स्थानों परअमूमन खान-पान से संबंधित चलती-फिरती रेहड़ियां दिखाई देती थी जो कि मस्जिद विवाद के बाद से नजर नहीं आ रही हैं। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.