हिमाचल : मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर भूस्खलन के कारण बंद, इलाके में बारिश जारी

“हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन हुआ है। इस वजह से हाईवे बंद हो गया”

मंडी 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग रविवार रात लगभग 11:50 बजे बंद हुआ।

इससे पहले भी 12 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भारी भूस्खलन के चलते यही मार्ग अवरुद्ध हुआ था, जिसे प्रशासन की मुस्तैदी से 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया था।एएसआई अनिल कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मार्ग बंद है और इलाके में बारिश जारी है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा और बारिश थमेगी, मार्ग को खोलने का काम फिर शुरू किया जाएगा।

मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

7 minutes ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

16 minutes ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

25 minutes ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

6 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

6 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

6 hours ago