हिमाचल / मंडी – नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

“नाबालिग से दुराचार का दोष साबित होने पर अदालत ने बीस साल के कठोर कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है”

मंडी 25 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) की फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने नाबालिग से दुराचार करने का अभियोग साबित होने पर आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत क्रमशः 20 साल और पांच साल के कठोर कारावास और 50 हजार और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना राशि अदा न करने पर उसे क्रमशः दो साल और छह महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि 24 अगस्त 2023 को पीड़िता की माता ने करसोग पुलिस थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी पिछले काफी समय से उनके पास रहता था।

पीड़िता की माता 20 अगस्त को अपने पति के साथ अपने बेटे की चिकित्सीय जांच के चलते शिमला गई थी और अपनी बेटी को उसकी दादी के पास छोड़ गई थी।

वह जब 23 अगस्त को शिमला से लौटी तो पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात पूरी होने पर अदालत में अभियोग चलाया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी नितिन शर्मा ने की। अभियोजन की ओर से मामले को साबित करने के लिए 14 गवाहों के बयान कलमबंद करवाए गए।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुराचार करने का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है।

इस पर अदालत ने आरोपी को उक्त कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

14 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

14 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

15 hours ago