“जीप में देशी अंग्रेजी और बियर की 122 पेटी बरामद हुई। जीप में चाबी लगी हुई थी और चालक मौका पर से पहले ही फरार था”
गोहर (मंडी) 25 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
गोहर पुलिस ने शनिवार सुबह चैलचौक के समीप चौगान के बहली में एक जीप में बिना परमिट की 122 पेटी देशी, अंग्रेजी और बीयर की बरामद की है, जबकि गाड़ी चालक गायब था।। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोहर पुलिस चैलचौक के समीप गश्त पर गई थी। इस दौरान चौगान के पास टावर के समीप जंगल की तरफ जीप खड़ी दिखाई दी तो पुलिस ने जीप की तलाशी ली।
इस दौरान जीप में देशी अंग्रेजी और बियर की 122 पेटी बरामद हुई। जीप में चाबी लगी हुई थी और चालक मौका पर से पहले ही फरार हो गया था।
पुलिस ने जीप में अंकित नंबर पर जब कॉल की तो संजीव कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने यह जीप रामपुर में महेंद्रा एजेंसी को बेच दी है। वहां से आगे जीप कहां बिकी उसको इसकी जानकारी नहीं।
इसके उपरांत पुलिस ने अवैध शराब से लदी जीप को कब्जे में लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि पुलिस फरार जीप चालक का सुराग पता लगा रही है।
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…