Breaking News

Himachal : सभी गांवों में रात को बंद रहेगी लाइट, पंचायतों को निर्देश जारी

“हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है। इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं”

शिमला 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।  इसके तहत हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट व सोलर लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है।

इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को रात को लाइटों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोलर लाइटों को भी बंद करने का आग्रह किया गया। ऊना में भी सोलर, स्ट्रीट लाइटों को कपड़े से ढकने का कार्य किया जा रहा है।

सरकार ने पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, पंचायत सदस्यों व पंचायत सचिवों को उच्च अधिकारियों  के निर्देशानुसार सूचित किया है कि भारत व पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी अपनी-अपनी पंचायतों में लोगों को अपने स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी करें।

सोलर लाइटों के कनेक्शन को फिलहाल काट कर रखें या उनके ऊपर काला कपड़ा डालकर ढक लें, ताकि पंचायतों में पूर्णतया ब्लैकआउट हो सके। घर की लाइटों को भी रात के समय बंद करें। इसके अतिरिक्त समस्त लोगों को घर पर एक-एक मेडिकल किट तैयार करने के निर्देश भी जारी करें। मेडिकल किट्स में कुछ दवाइयों, कपड़े, टार्च, कुछ पैसे, पानी की बोतल आदि जरूरी समान सुरक्षित तैयार रखें।
अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट रात्रि बस सेवाओं का संचालन बंद
सीमा पर मौजूदा संघर्ष के मद्देनजर, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने जम्मू-पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी है। परिणामस्वरूप, एचआरटीसी सार्वजनिक सुरक्षा और सेवा दक्षता के हित में अपने परिचालन में आवश्यक समायोजन कर रहा है।
एचआरटीसी ने  निर्णय लिया है कि रात्रि के समय अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए एचआरटीसी सेवाओं के संचालन की समीक्षा की जाएगी तथा स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, स्थानीय प्राधिकारियों की ओर से कानून व्यवस्था संबंधी लगाए गए प्रतिबंधों के अधीन, इन मार्गों पर नियमित समयसारणी के अनुसार दिन के समय बस सेवाएं चलाने का प्रयास किया जाएगा। एचआरटीसी ने इन मार्गों पर यात्रा करने की योजना बना रहे सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपडेट रहें और अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।
ऊना जिले के गांवों में सोलर लाइटों को ढका गया

भारत-पाक तनाव के चलते ऊना जिले में ब्लैकआउट के लिए लोगों की तरफ से छोटे-छोटे गांवों में भी तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों को लोगों की तरफ से ढका जा रहा है ताकि रात होते ही खुद ही जलने वाली सोलर लाईटों की रोशनी लोगों के लिए लिए संभावित खतरे का कारण ना बने।

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के चलते लोगों ने सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पंजवार पंचायत में जिला प्रशासन के निर्देशों की ब्लैकआउट को लेकर सख्ती से पालना की जा रही है।

ग्राम पंचायत राजपुर जस्वा के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर सोलर लाइटों को ढका गया है और यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि क्या ढकने के बाद यह व्यवस्था प्रभावी रूप से काम कर रही है।

स्थानीय निवासियों देवेंद्र कुमार का कहना है कि सारा देश सेना के साथ है। जनता प्रशासन की तरफ से दी गई गाइडलाइन का अपना रहा है। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि लोगों को पूरा विश्वास है कि देश की सेना दुनियां के बड़े से बड़े खतरे से निपटने में सक्षम है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

6 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago