हिमाचल : सैंपल फेल होने पर 32 दवाओं के लाइसेंस होंगे रद्द

“बीते दिनों देशभर में दवाओं के 131 सैंपल फेल हुए हैं। इसमें केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से लिए गए 70 सैंपल फेल हुए”

बद्दी 22 / 04 / 2025 संतोष  सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में बनीं 32 दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद ड्रग विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। फेल हुईं दवाओं का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने के लिए भी कहा है। बीते दिनों देशभर में दवाओं के 131 सैंपल फेल हुए हैं। इसमें केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से लिए गए 70 सैंपल फेल हुए।

इसमें प्रदेश की दवा कंपनियों के 25 सैंपल शामिल हैं। जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए सैंपलों में 61 फेल हुए। इसमें प्रदेश की सात दवाएं शामिल हैं। फेल होने वाली दवाओं में हार्ट, शुगर, जोड़ों के दर्द, विटामिन, आयरन, जीवाणु संक्रमण, एलर्जी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, दर्द निवारक, किडनी व एंटीबायोटिक शामिल हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योगों की 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर जिले में स्थापित फार्मा उद्योगों की दवाओं के नौ और कालाअंब, जिला ऊना के मैहतपुर, सोलन के चंबाघाट-और परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है। राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए सैंपल में ब्रिट लाइफ फार्मा, एलेनक्योर बायोटेक, डाबर इंडिया, एरिस्टो, केटास्टा फार्मास्युटिकल के दो व केपटेप हेल्थकेयर के एक सैंपल फेल हुआ है।

जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

56 minutes ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 hour ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 hour ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago