हिमाचल – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर महंगाई भत्ते का तोहफा
“राज्य सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 अक्तूबर 2024 से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 38 फीसदी से 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने का का फैसला लिया गया है”
शिमला 16 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश दे दिए हैं। सरकार के वित्त विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन संख्या फिन(सी)-बी(7)-1/2021 जारी किया है।
इसके अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 अक्तूबर 2024 से महंगाई भत्ता मौजूदा दर 38 फीसदी से 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है।
ये आदेश अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों और यूजीसी वेतनमानों के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे।
सरकार के आदेशों के अनुसार इस अतिरिक्त महंगाई भत्ते का भुगतान 28 अक्तूबर को देय इस महीने के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। जबकि 1 जनवरी 2023 से अर्जित बकाया राशि का भुगतान अलग आदेशों के तहत इस संबंध में निर्धारित तरीके से किया जाएगा।
वहीं सभी एनपीएस सदस्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का विनियमन समय-समय पर जारी अलग-अलग आदेशों से जरिये किया जाएगा। महंगाई भत्ते को लेकर 3 जनवरी 2022 के समसंख्यक कार्यालय ज्ञापन में निहित अन्य नियम और शर्तें लागू रहेंगी।











