“हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बता दें कि ये कोरोना का प्रदेश में दूसरा मामला है”
नालागढ़ 06 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। सिरमौर के बाद नालागढ़ के भाटियां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला ने वायरल (सर्दी-जुकाम) होने पर नालागढ़ के निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना बीएमओ नालागढ़ को दी। वहीं बीएमओ ने महिला कर्मी को आइसोलेट कर दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी नहीं लिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कंपनी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी सर्दी-जुकाम होने पर टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं।
उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए सरकार या विभाग से कोई गाइडलाइन नहीं है।
आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई उनके निर्देशानुसार होगी। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
इन बातों का रखें ध्यान
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…