चंबा के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक बोलेरो हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे मेहल गांव में चीख-पुकार मच गई।
चंबा सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की उठी अर्थी, कफन में लिपटे शव देख गांव में मची चीख-पुकार “
चंबा (हिमाचल प्रदेश): द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक बोलेरो हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
हादसे में मारे गए सपरोठ पंचायत के मेहल गांव के एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव जब सफेद कफन में लिपटकर घर के आंगन में पहुंचे, तो पूरे गांव का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया।
परिवार और ग्रामीणों को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक साथ घर के छह सदस्य दुनिया छोड़कर ऐसे सफर पर चले गए, जहां से वे कभी वापस नहीं लौटेंगे।
यह हृदयविदारक हादसा गुरुवार अल सवेरे छतरूंड के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
वाहन में सवार सभी लोग एक मुंडन संस्कार समारोह में हिस्सा लेने के बाद खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे।
इस दर्दनाक दुर्घटना में मेहल गांव के तीन सगे भाइयों, एक भाई की पत्नी, एक भाभी और एक भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा दुर्घटना में वाहन चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है।
गुरुवार सवेरे जैसे ही परिवार के तीन सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत की मनहूस खबर मेहल गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण अपना सारा कामकाज छोड़कर शोकाकुल परिवार का दुख बांटने उनके घर पहुंच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गहरी खाई में अपनों के खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
बाद में ग्रामीणों की मदद से शवों को कपड़ों में लपेटकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। परिजनों का शवों से लिपट कर रो-रोकर बुरा हाल था। यह दर्दनाक मंजर देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
इस भीषण सड़क दुर्घटना पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने गहरा दुख प्रकट किया है। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…
म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…
दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…