“देवभूमि हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ने “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपना ली है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नशा तस्करी में शामिल कोई भी शख्स, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। इस कड़ी में अब तक 6 राज्य कर्मचारियों और 5 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है”
शिमला/धर्मशाला 28 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राज्य में नशा सेवन या नशे से संबंधित गतिविधियों में लिप्त 105 सरकारी कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसमें 16 पुलिस कर्मचारी, 71 राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा 18 बैंक एवं केंद्रीय कर्मचारी शामिल हैं।
नशे के काले कारोबार में सरकारी तंत्र की संलिप्तता को खत्म करने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अब तक 105 सरकारी कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
71 कर्मचारी: राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से।
16 पुलिसकर्मी: खाकी को दागदार करने वाले कर्मचारी।
18 कर्मचारी: बैंक और केंद्र सरकार के संस्थानों से।
नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से सरकारी भूमि पर खड़े किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
कुल 72 मामलों की पहचान की गई थी, जिनमें से 14 पर कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है।
सोलन, कांगड़ा, नूरपुर, देहरा और बद्दी में 12 संपत्तियां ध्वस्त की गई हैं और 2 संपत्तियां सील की गई हैं।
शेष 58 मामले अभी न्यायालयों या राजस्व प्राधिकरणों में लंबित हैं, जिन पर जल्द फैसले की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी कामयाबी हासिल की है:
चंबा में बड़ी खेप: एसआईयू (SIU) टीम ने दो अलग-अलग नाकों पर 6.5 किलो चरस बरामद की है। कठुआ के बिशन दास से 5.12 किलो और चंबा की सलीमा से 1.4 किलो चरस पकड़ी गई।
चंडीगढ़ में मंडी का युवक धरा: चंडीगढ़ पुलिस ने मंडी के ईशान शर्मा को 764 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
सोलन और पांवटा में चिट्टा: परवाणू में 3.5 ग्राम और पांवटा साहिब में 2.69 ग्राम ‘चिट्टा’ (हेरोइन) बरामद किया गया। सोलन के बागा में भी 152 ग्राम चरस के साथ एक कार सवार को पकड़ा गया।
डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि ‘एंटी-चिट्टा ड्राइव’ केवल एक अस्थाई अभियान नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसका लक्ष्य हिमाचल के युवाओं को नशे के दलदल से सुरक्षित निकालना और समाज में एक स्वस्थ वातावरण सृजित करना है।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…