Breaking News

हिमाचल : बच्चों की मौत के बाद बद्दी की कंपनी के कफ सिरप पर रोक

“मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कई बच्चों की मौत के बाद हिमाचल के बद्दी में नेक्सा कंपनी के डीएस कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है”

बद्दी 05 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नेक्सा कंपनी के डीएस कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। यह कदम मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कई बच्चों की मौत के बाद उठाया गया है।

मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रिपोर्ट आने तक उत्पादन बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा में पिछले दिनों बुखार और जुकाम से पीड़ित कई बच्चों को यह सिरप दिया गया था।  

परिजनों का कहना है कि बुखार और जुकाम के बाद किडनी में इंफेक्शन हुआ और अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। सितंबर तक ऐसे मामलों में नौ बच्चों की मौत हो चुकी है।

जांच में सामने आया कि बीमार बच्चों को नेक्सा कंपनी की डीएस कफ सिरप दी गई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने हिमाचल सरकार और ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया।

अन्य कंपनियों के सिरप की भी जांच
हिमाचल के स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने पुष्टि की कि एहतियाती कदम उठाते हुए कंपनी को फिलहाल उत्पादन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 7 सितंबर के बाद मध्यप्रदेश भेजे गए सिरप के स्टॉक को वापस मंगवाने का आदेश भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों के सिरप की भी जांच कर रही है। बद्दी में पांच से छह कंपनियां कफ सिरप का उत्पादन करती हैं। बच्चों की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

छिंदवाड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग भी मौत के कारणों की जांच में जुटा है। विशेषज्ञों की टीम दवाओं के सैंपल और मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। फिलहाल, कंपनी का उत्पादन तब तक बंद रहेगा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और बच्चों की मौत का असली कारण सामने नहीं आता।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

1 hour ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

2 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

2 hours ago

2700 की कैंसर दवा 27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘दिनदहाड़े डकैती’

कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…

2 hours ago

मेघालय में बड़ा उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, संख्या 10 हुई

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…

2 hours ago