हिमाचल : दो दिन भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट

“हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात को भी अंधड़ के साथ बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण प्रदेश भर में जगह-जगह पेड़ गिरने से दर्जनों घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला हमीरपुर के मैहरे बाजार में एक झुग्गी पर पेड़ गिरने से भीतर सो रहे आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हैं। वहीं, मंडी में एक महिला की अंधड़ के बीच संतुलन खोकर लेंटर से गिरने से मौत हो गई”

शिमला 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 अप्रैल की रात-शाम से 21 अप्रैल तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा व कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।

इसी तरह कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा व कुल्लू जिलों के शेष भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।  वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

माैसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल की रात से 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिले में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
 
लाहौल-स्पीति जिले के दक्षिणी भागों में मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार हैं। 18 अप्रैल की रात से 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिले में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट है। 20 अप्रैल को 30-40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने का अलर्ट है।
 
वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।  उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
 
कहां कितना न्यूनतम तापमान
 
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.2, कल्पा 7.5, धर्मशाला  16.4, ऊना 15.4, नाहन 18.7, केलांग 3.6, पालमपुर 15.0, सोलन 13.4, मनाली 10.2, कांगड़ा 16.4, मंडी 16.7, बिलासपुर 16.2, हमीरपुर 15.7, चंबा 14.5, कुफरी 13.3, कुकुमसेरी 3.5, नारकंडा 11.2, भरमाैर 13.9, रिकांगपिओ 10.3, सेऊबाग 10.0, बरठीं 15.2, कसाैली 18.3, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 12.0, ताबो 7.0, बजाैरा 13.1 व देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.