हिमाचल : भारी बारिश से 5 NH समेत 1359 सड़कें बंद

“हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही नहीं थम रही। बीती रात में भी कई जगह तेज बारिश हुई। प्रदेश में इससे 5 नेशनल हाईवे समेत 1359 सड़कें यातायात को बंद पड़ी है”

शिमला 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है। अगले कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है।

प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 2 सितंबर के बीच 630.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 921.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।

शिमला में सामान्य से 110% ज्यादा बारिश

शिमला जिला में सामान्य से भी ज्यादा यानी 110% वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में 532.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश की तुलना में इस बार 1117.6 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं।

कुल्लू में नॉर्मल से 107% अधिक वर्षा

कुल्लू जिला में भी सामान्य से 107 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। कुल्लू में 462.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 957.6 मिलीमीटर बारिश हो गई है। बिलासपुर में 76 प्रतिशत अधिक, सोलन 75%, ऊना 78%, सिरमौर 49%, मंडी 69%, किन्नौर 39%, कांगड़ा 18%, हमीरपुर 53% और चंबा में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

3525 करोड़ की संपत्ति नष्ट

इस भारी बारिश के कारण 3525 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मानसून सीजन में 341 लोगों की मौत, 41 लोग लापता, 917 मकान पूरी तरह जमींदोज और 3580 मकान को आंशिक नुकसान हो चुका है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.