राज्यों की खबरे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून: 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी”

THE POLITICS AGAIN डेस्क: शिमला : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून काफी आक्रामक रहने के आसार हैं। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी: इन बातों का रखें ध्यान

लगातार हो रही बारिश और संभावित खतरों को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:

  • उफनती नदियों और बरसाती नालों के पास बिल्कुल न जाएं।

  • भूस्खलन (Landslide) संभावित इलाकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

  • किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की नवीनतम जानकारी (Weather Update) अवश्य लें।

तारीख के अनुसार मौसम विभाग का अलर्ट (5 से 10 जुलाई)

5 जुलाई: अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 जुलाई (सबसे अधिक चिंताजनक)

  • ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

  • येलो अलर्ट: इसी दिन ऊना, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

7 जुलाई

  • ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • येलो अलर्ट: बिलासपुर, ऊना, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।

8 और 9 जुलाई

इन दोनों दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई

फिलहाल 10 जुलाई के लिए किसी तरह की खास चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की गई है, हालांकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में कहां, कितनी हुई बारिश?

बीते 24 घंटों के दौरान मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश ही दर्ज की गई।

  • कसौली: 55 मिलीमीटर (सबसे अधिक)

  • मनाली: 51 मिलीमीटर

  • भटियात (चंबा): 45.3 मिलीमीटर

  • धर्मपुर (सोलन): 42.4 मिलीमीटर

  • सराहन (शिमला): 39.5 मिलीमीटर

  • कोटखाई: 31.1 मिलीमीटर

  • सलूणी (चंबा): 26.2 मिलीमीटर

  • जुब्बड़हट्टी: 25.6 मिलीमीटर

  • जोत: 21.2 मिलीमीटर

  • भरमौर: 16.2 मिलीमीटर

  • भरवाईं (ऊना): 14 मिलीमीटर

इसके अलावा शिमला, जुब्बड़हट्टी, सुंदरनगर, कांगड़ा और कुफरी में बारिश के साथ-साथ तेज बिजली चमकने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।

प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

2 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

15 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

15 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

15 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

16 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

16 hours ago