अम्बाला न्यूज़ – दो नए पुलिस चौकी तैयार, अपराध पर लगेगा अंकुश

“जल्द ही छावनी वासियों को हाउसिंग बोर्ड की नई पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। यह चौकी सुरक्षा के लिहाज से काफी कारगर सिद्ध होगी। चौकी का निर्माण सुभाष पार्क सामने किया जा रहा है और इसका कार्य अंतिम चरण में है”

अम्बाला 01 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी 15 दिन के अंदर यह चौकी तैयार करके प्रशासन के सुपुर्द कर दी जाएगी। इस चौकी का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से कराया गया है।

1.32 करोड़ रुपये खर्च

हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी का शिलान्यास तत्कालीन गृहमंत्री और मौजूद परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से 31 अगस्त 2023 को किया था। चौकी के नए भवन के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत आई है।

चौकी में 8 से 9 कमरे बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बैठने के लिए भी अलग से गैलरी तैयार की गई है। इसके अलावा बंदी गृह, किचन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं।

बीसी बाजार की चौकी भी तैयार

अंबाला छावनी के बीसी बाजार में भी नई पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। यहां बिजली फिटिंग सहित अन्य रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। इस चौकी के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इसमें आधुनिक सुविधाओं से सहित कार्यालय कर्मचारियों के लिए भी कमरे और शौचालय बनाए हैं। स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए चौकी में आरओ सिस्टम भी लगाया गया है।

“दोनों चौकियों का काम अंतिम चरण में है। आगामी 15 दिनों में दोनों चौकियों को तैयार करके प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा” – कमल किशोर, एसडीओ, एचपीएचसी।

Santosh SETH

Recent Posts

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

9 minutes ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

12 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

12 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

13 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

13 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

16 hours ago