हरियाणा – सीएम सैनी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

“मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दीपावली पर्व पर  लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम और साक्षी बालकुंज आश्रम में जाकर बुजुर्गों व बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों व बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपवाली पर्व की शुभकामनाएं दी”

कुरुक्षेत्र 01 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम में जाकर प्रांगण में माथा टेका। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका आर्शीवाद लेने आया हूं और आप लोगों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम आज के दिन अयोध्या वापस लौटे थे और इस अवसर के उपलक्ष्य में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनाया गया है और उसे भव्य तरीके से सजाया गया है।

उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों से यहां पर उनके रहने खाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वृद्धजनो ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने बारे आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित उपायुक्त को तुरंत पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्रवाई कर बुजुर्गों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पावन पर्व के अवसर पर उन्हें जो आशीर्वाद इन बुजुर्गों से मिला हैं, वे अपने आप को इसके लिए सौभाग्यशाली मानते हैं।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री लाडवा स्थित  साक्षी बालकुंज आश्रम पंहुचे। यहां पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। 

उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि मेहनत करके ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आश्रम के संचालक से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
बाल आश्रम के संचालक ने बताया कि यहां पर 15 बच्चे रह रहे हैं और उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। बुजुर्गों व बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर यहां पहुंचे और उनके साथ खुशियां साझा की हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबैन स्थित किसान विश्राम गृह पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व अन्य का कुशलक्षेम भी पूछा।
Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

11 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

11 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

12 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

12 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

16 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

16 hours ago