“गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने आज अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपी। गुजरात में 25 नए मंत्री बनाए गए हैं”
गांधीनगर 17 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का आज गठन हो गया है। सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली है, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। उनके बाद जीतूभाई वाघाणी और पुरुषोत्तम सोलंकी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं।
भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट में 25 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें 3 महिलाएं हैं। पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री होंगे। 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। 19 नए चेहरे हैं।
नए मंत्रिपरिषद में हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। हर्ष सांघवी तीन बार के विधायक हैं और फिलहाल मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भूपेंद्र पटेल कैबिनेट 3.0 में कौन-कौन ?
प्रफुल्ल पैंसेरिया
कुँवरजीभाई बावलिया
ऋषिकेश पटेल
कनु देसाई
परसोतम सोलंकी
हर्ष सांघवी
प्रद्युम्न वाज
नरेश पटेल
पीसी बरंडा
अर्जुन मोढवाडिया
कांति अमृतिया
कौशिक वेकारिया
दर्शनाबेन वाघेला
जीतूभाई वाघाणी
रीवा बा जाडेजा
डॉ.जयराम गामित
त्रिकमभाई छंगा
ईश्वरसिंह पटेल
मनीषा वकील
प्रवीण माली
स्वरूपजी ठाकोर
संजयसिंह महीडा
कमलेश पटेल
रमन सोलंकी
रमेश कटारा
पूरा मंत्रिमंडल क्यों बदला गया?
माना जा रहा है कि सीएम से गुजरात के लोग खुश हैं लेकिन मंत्रियों की ग्राउंड रिपोर्ट ठीक नहीं है। दूसरी वजह स्थानीय निकाय के चुनाव हैं जो बहुत जल्द होने वाले हैं। इसके साथ साथ बीजेपी कुछ पुराने दिग्गजों की भी वापसी की तैयारी कर रही है। साथ ही जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उन्हें बड़े पद दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल 182 सदस्यों वाली है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।
जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…
'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…
फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…
भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…
पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…