गुजरात : दाहोद के सोलर प्लांट में भीषण अग्निकांड, साजिश की आशंका

“सोलर प्लांट में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ये आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है। आसपास के गांव के कुछ लोगों ने सोलर प्लांट को लेकर आपत्ति जताई थी और वो इसमें बार-बार रुकावट डाल रहे थे”

गुजरात 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गुजरात के दाहोद के भाठीवाड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट में भीषण आग लग गई है। 70 मेगावाट का ये सोलर प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आग रात को करीब 9 बजे लगी और हवा की वजह से इतनी तेजी से फैली कि प्लांट में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

सोलर पैनल, ट्रांसफार्मर, केबल जैसा सामान यहां पर रखा हुआ था, इनमें से ज्यादातर सामान खाक हो चुका है। आग लगने की सूचना मिलते ही NTPC के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग इतनी भड़क चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

सोलर प्लांट का 95 फीसदी सामान जलकर खाक  

दाहोद और आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है। आग बुझ तो रही है लेकिन सामान इस तरह का है कि फिर से चिंगारियां निकलनी शुरू हो रही हैं जिसकी वजह से पूरा कंट्रोल करने में परेशानी हो रही है। प्लांट का 95 फीसदी सामान जलकर खाक हो चुका है। कुछ और जगहों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है लेकिन अभी तक आग भड़की हुई है।

साजिश की आशंका, दिन में प्लांट पर हुआ था पथराव  

वहीं, इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ये आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है। आसपास के गांव के कुछ लोगों ने सोलर प्लांट को लेकर आपत्ति जताई थी और वो इसमें बार-बार रुकावट डाल रहे थे। हालांकि पुलिस के आने के बाद मामला सुलझ गया था।

सोमवार को दिन में भी प्लांट पर पथराव किया गया। पथराव करने वालों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। पथराव की वजह से प्लांट के कर्मचारी भी घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के बड़े अफसर प्लांट की जगह पर पहुंचे

डीएसपी डॉ. राजदीप सिंह झाला समेत पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। एनटीपीसी ने 4 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पुलिस बल की मौजूदगी में फेंसिंग का काम किया। दो दिन पहले जब लोगों ने विरोध किया तो काम रोक दिया गया।

इसके बाद सोमवार से काम शुरू करने पर सहमति बन चुकी थी लेकिन जब सोमवार को काम शुरू हुआ तो गांव का ही एक शख्स मोटरसाइकिल पर आया और काम बंद ना करने पर देख लेने की धमकी देने लगा। वो अपने साथ गांव के पांच सात लोगों को लेकर आया और पथराव शुरू कर दिया।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

16 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

16 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

16 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

17 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

17 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

17 hours ago