जेद्दाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचे, जहां उनका दो दिवसीय राजकीय दौरा शुरू हुआ। पीएम मोदी का विमान जैसे ही सऊदी अरब की वायुसीमा में प्रवेश किया, उसे रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने विशेष सम्मान के रूप में स्कॉट किया। जेद्दाह पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी देकर भव्य स्वागत किया गया”

नई दिल्ली 22 / 04 / 2025 एजेंसी की रिपोर्ट 

यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी और प्रिंस सलमान मिलकर भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (Strategic Partnership Council) की दूसरी लीडर्स मीटिंग की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे।

गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी सऊदी अरब यात्रा है, इससे पहले वे 2016 और 2019 में वहां जा चुके हैं। 2016 की यात्रा के दौरान उन्हें सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “किंग अब्दुलअजीजी सैश” प्रदान किया गया था। उनके पहले के सभी प्रधानमंत्रियों ने मिलाकर सात दशकों में कुल तीन बार सऊदी अरब की यात्रा की थी, जबकि मोदी अकेले तीन बार आ चुके हैं।

सऊदी अरब के साथ भारत का व्यापारिक संबंध लगभग 43 अरब डॉलर का है, और इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को भी और मजबूत करने की योजना है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले ही संकेत दिया था कि भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते संभव हैं।

वहीं जेद्दाह में भारतीय समुदाय में भारी उत्साह देखा गया, जहां पारंपरिक और रंग-बिरंगे स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी क्षेत्र की 15वीं यात्रा भी है, जो भारत की इस्लामिक दुनिया के साथ बढ़ती कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.