गाजीपुर : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत

“गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौतो हो गई है। ये सभी लोग नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा पूजा की तैयारी कर रहे थे”

गाज़ीपुर 21 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दरअसल, ये घटना गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव से सामने आई है। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली की चपेट में आते ही बांस धू-धू कर जल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  7 से 8 की संख्या में युवक पूजा के लिए बांस गाड़ रहे थे, उसी समय हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। एसपी गाजीपुर ने बताया 4 की मौत हो चुकी है।

घायलों का इलाज जारी

गाजीपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं। रविंद्र यादव यूपी पुलिस में सिपाही थे और गोरख उनके सगे भाई थे।

घायलों में अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) का इलाज मऊ स्थित फातिमा अस्पताल में चल रहा है। एसपी गाजीपुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कुल 5 लोग झुलसे थे, जिनमें 4 की मौत हो चुकी है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुई इस घटना का संज्ञान लिया है और करंट लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

6 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

6 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

7 hours ago