“गाजियाबाद जिला कोर्ट में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। जज से कहासुनी हुई तो वकीलों ने कामकाज बंद कर दिया है”
गाज़ियाबाद 29 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला कोर्ट में आज भारी बवाल मच गया। कोर्ट में पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई वकील घायल हो गए। पूरा मामला जिला जज और पूर्व बार अध्यक्ष की कहासुनी से शुरू हुआ।
कोर्ट में मंगलवार सुबह एक जमानत अर्जी ट्रांसफर करने की मांग पर जिला जज अनिल कुमार और पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बीच बहस हो गई। इसके बाद जिला जज डायस से नीचे आ गए। कहासुनी के बाद जिला जज से बदसलूकी की। भारी हंगामे के बीच कोर्ट रूम में पुलिस को बुलाना पड़ा।
वकीलों ने हंगामे के दौरान कामकाज बंद कर दिया। सूचना मिलते ही ग्राउंड फ्लोर पर तैनात पीएसी के जवान भी पहुंच गए और जमकर लाठियां भांजी, इससे नाराज होकर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
इसी दौरान कचहरी में भगदड़ मच गई। इसी बीच पुलिस चौकी में आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों का आरोप है कि जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजे बंद करके पीटा गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ऐसे बढ़ा विवाद
कोर्ट रूम में एक व्यक्ति की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी। जमानत को लेकर पहले थोड़ी गहमा-गहमी हुई। फिर मामला ज्यादा बढ़ गया। जज और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
इसके बाद जिला जज ने फोन करके पुलिस और पीएसी को बुलवाया। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस वाले वकीलों पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं।
धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…
जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…
जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…
भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी? अखिलेश को भाजपा की चाल का इंतजार, 'क्रॉस…