CM Rekha Gupta Delhi Metro Travel

ईंधन बचाने की मुहिम : CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर

PM मोदी की अपील का दिखा असर: CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर, मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- ‘पूरी दिल्ली सरकार कर रही फॉलो’

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचाने की अपील का अब जमीन पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। आम जनता के साथ-साथ राजनेताओं ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सोमवार को ‘मेट्रो डे’ (Metro Day) के अवसर पर अपनी कार छोड़कर मेट्रो से सफर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर

ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने आज (18 मई) से हर सोमवार को ‘मेट्रो डे’ मनाने का फैसला किया है।

इस अभियान का नेतृत्व करते हुए खुद सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ मुहिम के तहत मेट्रो में आम यात्रियों के साथ सफर किया।

उनका यह कदम जनता को निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करने का एक बड़ा प्रयास है।

‘दिल्ली सरकार के अधिकारी और कर्मचारी भी आए मेट्रो से’

इस मौके पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) का भी अहम बयान सामने आया है।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आज सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि सरकार का पूरा अमला सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहा है।

  • उन्होंने कहा, “आज हम ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी और सचिवालय के कर्मचारी भी अपनी कार छोड़कर मेट्रो से दफ्तर आ रहे हैं।”

  • प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जो अपील की है, उसे सबसे पहले दिल्ली सरकार के लोग पूरी गंभीरता के साथ फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं।”

कई सीएम और मंत्रियों ने छोटा किया काफिला

वेस्ट एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील का प्रभाव सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है।

देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए अपने सुरक्षा काफिले (Convoy) को छोटा कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने तो विभागीय पेट्रोल इस्तेमाल में भी 20 फीसदी की कटौती का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.