भारत में मिला पहला संदिग्ध मंकीपाक्स रोगी, प्रकोप वाले देश की यात्रा किया था

“सांकेतिक चित्र”

“एमपॉक्स के संदिग्ध मामले की जांच चल रही है, मरीज को अलग रखा गया, चिंता की कोई बात नहीं – स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय”
नई दिल्ली 09 / 09 / 2024 स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा जारी

एक युवा पुरुष रोगी, जिसने हाल ही में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के प्रकोप वाले देश से यात्रा की थी, की पहचान एमपॉक्स के एक संदिग्ध मामले के रूप में की गई है।

मरीज को एक निर्दिष्ट अस्पताल में अलग कर दिया गया है और वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है।

एमपॉक्स की मौजूदगी की पुष्टि के लिए मरीज के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रबंधित किया जा रहा है।

और संभावित स्रोतों की पहचान करने एवं देश के भीतर प्रभाव का आकलन करने हेतु मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना जारी है।

इस मामले का विकास एनसीडीसी द्वारा पहले किए गए जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनुचित चिंता का कोई कारण नहीं है।

देश ऐसे अलग-अलग यात्रा संबंधी मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उसके पास किसी भी संभावित जोखिम को प्रबंधित तथा कम करने के लिए मजबूत उपाय उपलब्ध हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

14 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

14 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

14 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

14 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

15 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

15 hours ago