हिमाचल / मंडी समाचार – नशाखोरी के इस दौर में भांग की खेती को व्यवहारिक तौर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य- जयराम ठाकुर

“नशाखोरी के इस दौर में भांग की खेती को व्यवहारिक तौर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य,  भांग की खेती पर मंडी में बोले पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार”
मंडी 09 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि नशाखोरी के इस दौर में भांग की खेती को व्यवहारिक तौर पर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि सरकार पहले भांग की खेती के नफे-नुकसान सही ढंग से जान ले और फिर उसके बाद ही इसे लागू करने की दिशा में प्रयास करे।
मंडी में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रही है और आय बढ़ाने के नए-नए माध्यम तलाश रही है।
भांग की खेती भी उसी का ही एक हिस्सा है। इससे पहले भी इस विषय पर कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं।
अब सरकार द्वारा गठित कमेटी ने सदन में अपनी रिपोर्ट रखी है और भांग की खेती को कानूनी तौर पर नियंत्रित तरीके से करने की बात कही है।
लेकिन सभी जानते हैं कि आजकल नशे का काफी ज्यादा प्रचलन बढ़ गया है और ऐसे में भांग की खेती के बाद कानूनी तौर पर इसके इस्तेमाल पर नियंत्रण रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
इसलिए सरकार को इन सब बातों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। जयराम ने कहा कि अभी विपक्ष ने सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया है।
लेकिन भविष्य में सरकार का इसपर क्या रूख रहेगा, उस हिसाब से इसपर विचार किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने बंद किए जा रहे और बदले जा रहे संस्थानों को लेकर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि मंडी जिला के साथ प्रदेश सरकार शुरू से ही भेदभाव कर रही है। पहले यहां पूर्व की सरकार द्वारा खोले गए सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए गए और अब संस्थानों को बदला जा रहा है।
इस बात को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सदन में भी इस बात को प्रमुखता से रखा गया है। संस्थान जनहित के लिए खोले जाते हैं और सरकार को इस बात सोचना चाहिए। यदि किसी दूसरे स्थान पर संस्थान की जरूरत है तो वहां नया संस्थान खोला जाए।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

13 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

13 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

14 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

14 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

14 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

14 hours ago