यूपी में भारी बारिश और जलभराव का मंजर

यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से आठ लोगों की मौत

यूपी में बारिश-बिजली का कहर: 8 लोगों की मौत, सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के दिए निर्देश”

लखनऊ : THE POLITICS AGAIN डेस्क (राज्य रिपोर्ट): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने जहां एक ओर राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई जनपदों में इसने भारी तबाही मचाई है।

बीते 24 घंटों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस त्रासदी का संज्ञान लेते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी के निर्देश: ‘फील्ड पर उतरें अधिकारी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे फील्ड पर जाकर स्थिति का जायजा लें। सीएम ने स्पष्ट कहा है कि:

  • अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि का तत्काल आंकलन किया जाए।
    24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
    अधिकारी प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद करें और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाएं।

कहाँ-कहाँ बरपा कुदरत का कहर?

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आई रिपोर्टों के अनुसार 8 लोगों की मौत हुई है:

संत कबीर नगर: मेहदावल तहसील के कात्या गांव में 17 वर्षीय चांदनी और प्रतापपुर गांव में 60 वर्षीय वर्षाना की खेतों में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

कुशीनगर:  विशनपुरा थाना क्षेत्र के थडीभर गांव में खेत की मेड़ पर खड़े 14 वर्षीय राहुल कुमार की बिजली गिरने से जान चली गई।

बुलंदशहर:खुर्जा के मूंडाखेड़ा गांव में भारी बारिश के चलते एक दीवार गिर गई, जिससे वहां सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए।

शामली: थानाभवन कस्बे में टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय शाहिद की मौत हो गई और उनके दो बेटे अमन और नौमान गंभीर रूप से घायल हैं।

गाजियाबाद: विजय नगर क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची पल्लवी की घर के बाहर जमा बारिश के पानी से भरे नाले में डूबने से मौत हो गई।

11 जुलाई तक अलर्ट, स्कूलों में अवकाश

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं सहित पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान है।

भारी जलभराव और सुरक्षा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

इसके अलावा, नोएडा, प्रयागराज और मुजफ्फरनगर के भोकाहेरी गांव (जहां मकान गिरने से 20 बकरियों की मौत हुई) से भी जलभराव और नुकसान की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जर्जर इमारतों से दूर रहें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.