राज्य मंत्री गिरीशचंद यादव के प्रयास से जल्द शुरू हो सकती है सद्भावना पुल से शास्त्री ब्रिज तक पक्के घाटों के निर्माण की कवायद

“जनपद जौनपुर में जल्द ही पर्यटन के विकास को पंख लग सकेंगे। आदि गंगा गोमती के किनारों को चमकाने की तैयारी जोरो पर चल है। अभी कुछ काम तो चल रहा है, बाकी बचे शास्त्री पुल से सद्भावना पुल तक दोनों तरफ पक्का घाट बनाने के लिए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पहल की है। उनके प्रयास पर केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के तहत राज्य सरकार ने प्रस्ताव मांगा है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो नए साल यानी 2025 में इस पर भी काम शुरू होगा”

जौनपुर 28 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इससे पर्यटन को भी पंख लगेंगे। सद्भावना पुल से लेकर शास्त्री पुल के बीच बनने वाले घाट से निश्चित तौर पर गोमती नदी की अविरल धारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसके पहले शास्त्री पुल के दोनों तरफ खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव की पहल पर ही घाट का निर्माण हुआ है। मौजूदा समय में अभी निर्माण चल भी रहा है। 

आदि गंगा गोमती के घाटों को सुंदर बनाने, पक्का बनाने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की तरफ से की गई पहल पर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह सेखावत का पत्र भी आया है। 28 अक्तूबर को जारी इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है प्रसाद योजना में शामिल करते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि नियमों के तहत इस पर आगे की प्रक्रिया बढ़ायी जा सके।

शहर के बीचो बीच बहती है गोमती की धारा

पीलीभीत जिले के गोमत ताल से निकलने वाली गोमती नदी उत्तर प्रदेश के सात जनपदों से होगर बहती है। जौनपुर में यह नदी शहर के बीचो बीच बहती है। शहर का आधा हिस्सा नदी के इस तरफ और आधा हिस्सा नदी के उस तरफ बसा है। करीब 960 किलोमीटर लंबी यह नदी गाजीपुर जिले में सदैपुर के पास गंगा नदी में मिलती है। शहर के बीचोबीच होने के कारण यह आकर्षण का केंद्र है। अब यहां गंगा आरती की तर्ज पर गोमती आरती भी होती है।

“पर्यटन को पंख लगे, गोमती के किनारे सुंदर घाट हो इसके लिए प्रस्ताव दिया था। उसे प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड यूनिट-वाराणसी ने इस काम के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया है। हालांकि अभी इसमें कुछ संशोधन होगा। पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही इसपर कुछ अच्छी सूचना आएगी। – गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री- खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

11 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

11 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

12 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

12 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

12 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

12 hours ago