JAUNPUR

जौनपुर में सड़क हादसों पर DM सख्त, दिए कड़े निर्देश

जौनपुर: 6 महीने में 224 मौतें, सड़क हादसों पर DM सैमुअल पॉल एन. सख्त, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरेगी गाज “

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : अब्दुल हई राजा की रिपोर्ट 

जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें जा रही जानों को लेकर जौनपुर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सड़क सुरक्षा समिति’ की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें डीएम ने लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों, अतिक्रमणकारियों और संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी दी है।

‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में ट्रैफिक पुलिस ने चालान और दुर्घटनाओं के जो आंकड़े पेश किए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं।

6 महीने में 224 मौतें, 1 लाख से ज्यादा बिना हेलमेट के चालान

यातायात निरीक्षक ने बैठक में बताया कि जनवरी 2026 से 21 जून तक जनपद में कुल 379 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में 224 व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हुई है, जबकि 247 लोग घायल हुए हैं।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। इस वर्ष अब तक के प्रमुख चालान के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • बिना हेलमेट: 1,12,898 चालान
  • अवैध पार्किंग: 18,031 चालान
  • तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग): 10,182 चालान
  • बिना सीट बेल्ट: 3,282 चालान
  • मानक के विपरीत नंबर प्लेट: 1,616 चालान
  • अन्य मामलों (ओवर स्पीड, मोबाइल प्रयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, जाति/पद सूचक शब्द और काली फिल्म) में भी हजारों चालान किए गए हैं, साथ ही 254 वाहनों को सीज किया गया है।

DM के कड़े निर्देश: सुरक्षित सफर के लिए एक्शन प्लान

सड़क दुर्घटनाओं के इन गंभीर आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम निर्देश दिए:

1. सड़कों की मरम्मत और स्पीड ब्रेकर बारिश के मौसम से पहले पीडब्ल्यूडी (PWD) और कार्यदायी संस्थाओं को सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स), स्कूलों और कॉलेजों के पास गति को नियंत्रित करने के लिए ‘टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर’ बनाने और वहां चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाने को कहा गया है।

2. ट्रैफिक पुलिस की सुविधाओं में होगा इजाफा डीएम ने नीट (NEET) परीक्षा के दौरान बेहतरीन ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस की सराहना की।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए ‘हैट’ (Hat) और अन्य आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

3. अतिक्रमण और आवारा पशुओं पर सख्ती शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जाएगा।

दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा, सड़कों पर खुला घूमने वाले पशुओं के तबेला संचालकों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4. बिना फिटनेस वाले वाहन और नाबालिगों की ड्राइविंग पर रोक परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बिना फिटनेस वाले वाहन सड़क पर नहीं दिखने चाहिए।

यदि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते पकड़े गए, तो उनके अभिभावकों को बुलाकर सचेत किया जाएगा।

स्कूलों में चलेगी जागरूकता मुहिम

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय व महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित किए जाएं। छात्रों को वाहन चलाते समय इयरबड्स/इयरफोन का इस्तेमाल न करने और हेलमेट/सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाए। स्कूलों के बाहर जेब्रा क्रॉसिंग की पेंटिंग सुनिश्चित की जाए।

आमजन की सुविधा के लिए बैठक में परिवहन विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-151 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

13 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

14 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

14 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

20 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

20 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

20 hours ago