JAUNPUR

जौनपुर: संचारी दस्तक अभियान की बैठक, DM ने दिए निर्देश

जौनपुर: 1 जुलाई से शुरू होगा महाभियान ‘संचारी दस्तक’, DM सैमुअल पॉल एन. ने 13 विभागों का तय किया टास्क”

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।

जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले ‘संचारी दस्तक अभियान’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम अंतर-विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई।

‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस महाभियान में जिले के 13 विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स की होगी विशेष ट्रेनिंग

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी फ्रंटलाइन कर्मियों (आशा और आंगनवाड़ी) का समय से प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए।

सभी विभाग अपनी कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करें और निर्धारित टाइमलाइन के भीतर सघन मॉनिटरिंग के साथ काम पूरा करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानिए किस विभाग को मिला क्या टास्क?

  • स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग: आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग, डायरिया और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उनकी जांच और उपचार सुनिश्चित करेंगी।
  • पंचायती राज एवं नगर विकास: ग्राम और वार्ड स्तर पर साफ-सफाई, जल निकासी, झाड़ी कटाई और कूड़ा निस्तारण का काम होगा।
  • उथले (कम गहरे) हैंडपंपों को लाल रंग से क्रॉस किया जाएगा। इसके अलावा एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग नियमित रूप से होगी।
  • शिक्षा विभाग: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। हाथ धोने, पानी उबालने और क्लोरिनेशन का डेमो होगा। साथ ही पोस्टर, क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • पशुपालन विभाग: शूकर पालकों को बाड़ों की सफाई, मच्छर रोधी जाली लगवाने और आबादी से दूर बाड़े शिफ्ट करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
  • कृषि, सिंचाई एवं उद्यान विभाग: किसानों को चूहों और छछूंदरों से फैलने वाली बीमारियों (लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टायफस) के प्रति सतर्क किया जाएगा।
  • नहरों के किनारे उगी झाड़ियां साफ होंगी और सार्वजनिक उद्यानों व स्कूलों में ‘मच्छर विकर्षी पौधे’ (Mosquito Repellent Plants) लगाए जाएंगे।

प्राइवेट अस्पतालों में ‘फायर मॉकड्रिल’, ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स का स्टॉक

स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स का स्टॉक पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि डेंगू जैसी बीमारी में मरीजों को भटकना न पड़े।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सुरक्षा के मद्देनजर ‘फायर मॉकड्रिल’ कराने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खाड़िया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नोडल अधिकारी (VBD) डॉ. अरुण यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी नवीन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार सहित 13 विभागों के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

13 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

14 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

14 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

20 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

20 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

20 hours ago