दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अभेद किले में तब्दील होगी राजधानी

“15 अगस्त को लेकर दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवानों की तैनाती की जा रही है। लाल किले और संसद भवन परिसर के आसपास के एरिया में खास सतर्कता बरती जा रही है”

नई दिल्ली 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली पूरी तरीके से तैयार है। 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 25000 लोग शामिल होंगे।

किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसको लेकर दिल्ली के कई जगहों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। संसद और लाल किला के आसपास के एरिया में हाई सिक्योरिटी रहेगी।

  • एन्टी ड्रोन सिस्टम
  • 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा
  • एंट्री गेट्स पर FRS (फेस -रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर) से युक्त कैमरा वैन
  • 7500 से ज्यादा जवानों की तैनाती
  • फ्लाइंग ऑब्जेस्ट्स पर पूरी तरह बैन
  • ऊंची इमारतों पर स्निपर्स की तैनाती।

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी मॉनिटर करने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए हैं। एक लाल किले के अंदर और एक लाल किले के बाहर जिसमें करीब 426 कैमरा से निगरानी की जाएगी इसके अलावा एक परमानेंट सीसीटीवी कंट्रोल रूम है, जिस पर 12 महीने 366 कैमरा से लाल किले परिसर की निगरानी की जाती है।

15 अगस्त को लाल किला परिसर मे मल्टी लेयर सिक्योरिटी होगी, जिसमें दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेस, NSG, मुख्य मंच के इर्द गिर्द SPG, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसी के जवानो की तैनाती की जाएगी।

13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान लाल किले के आसपास बाजारों को और सड़कों को पूरी तरीके से बंद किया जाएगा और जगह-जगह डायवर्सन लगाए जाएंगे।

14 अगस्त के दोपहर बाद से ही लाल किले के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह सुरक्षा एजेंसी को सहयोग करें, पुलिस की आंख और कान बने और अपने आस पास कुछ भी संदिग्ध होता हुआ देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.