दिल्ली – बुराड़ी थाने के एसआई इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
“सीबीआई ने राजधानी दिल्ली के बुराड़ी थाने के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत और एसआई भूपेश कुमार को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया”
दिल्ली 16 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इसकी पहली किस्त 10 लाख रुपये लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा बुराड़ी थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।











