Breaking News

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट : अब तक 10 की मौत, 30 घायल, दो संदिग्ध हिरासत

“दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है”

नई दिल्ली 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं।

बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। एसएफएल की टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

सीसीटीवी में मिले अहम सुराग

दिल्ली पुलिस को लाल किले के पास लगे सीसीटीवी के जरिए अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाल किले के पास लगे सीसीटीवी कैमरे हाई रिजोल्यूसन वाले होते हैं। इस वजह से पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सीसीटीवी में मिले अहम सुराग

दिल्ली पुलिस को लाल किले के पास लगे सीसीटीवी के जरिए अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाल किले के पास लगे सीसीटीवी कैमरे हाई रिजोल्यूसन वाले होते हैं। इस वजह से पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों की संख्या 30 के करीब है। दिल्ली एनसीआर में हर इलाके में पुलिस को अलर्ट किया गया है। लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।

एनसीआर में पुलिस अलर्ट

लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे दिल्ली एनसीआर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार धमाका चलती कार में हुआ था।

शाम 6 बजकर 52 मिनट पर धमाका-पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम  6 बजकर 52 मिनट पर चलती हुई कार में धमाका हुआ है। पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, “आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। हालात पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी शेयर की जा रही है।”

दिल्ली पुलिस कमिशनर से गृह मंत्री से बात की

दिल्ली पुलिस कमिशनर से गृह मंत्री अमित शाह ने बात की। दिल्ली पुलिस ने ब्लास्ट वाली जगह को सिक्योर किया। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास लगे तमाम सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

14 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

14 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

17 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

18 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

20 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

20 hours ago