Breaking News

दिल्ली में धमाके के बाद इन राज्यों में हुआ हाई अलर्ट

“दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद कई राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस को एनसीआर में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। यूपी पुलिस को एनसीआर में वाहनों के चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं”

नई दिल्ली 10 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कार धमाके में कई लोग घायल हो गए।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अलर्ट घोषित किया गया है। जयपुर के सभी अधिकारी फील्ड में उतार दिया गया  है। पुलिस अधिकारियों को मोबाइल और कम्युनिकेशन जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी

दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ ही मुंबई में भी हाई अलर्ट है। मुंबई में पुलिस थानों को आई अलर्ट की सूचना दे दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी भी ली जा रही है। साथ ही जमीनी खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

कल बंद रहेगा चांदनी चौक का बाजार

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को चांदनी चौक बाजार बंद रहेगा।

कमिश्नर ने धमाके पर दी जानकारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं… घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।’

Santosh SETH

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: दिल्ली मेट्रो और ट्रेन प्रतिबंधों की समीक्षा के निर्देश

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…

16 minutes ago

उत्तर प्रदेश राज्यसभा: भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…

31 minutes ago

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

2 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

2 hours ago

दिल्ली हाई अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध

CJP का 'दिल्ली चलो' मार्च: आज रद्द रहेंगी राजधानी आने वाली कई ट्रेनें, 57 मेट्रो…

4 hours ago

जेवर एयरपोर्ट का नया नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट',…

4 hours ago