“दिल्ली में लोदी रोड, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, पूसा, सिरी फोर्ट व डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज सहित कई इलाकों की हवा बेहद खराब हो चुकी है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 148 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है”
नई दिल्ली 18 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी में वायु प्रदूषण हॉटस्पॉट इलाकों से बाहर निकल गया है। प्रदूषण ने अपने पैर अब हरियाली वाले इलाकों में पसार दिए हैं।
लोदी रोड, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, पूसा, सिरी फोर्ट व डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज सहित कई इलाकों की हवा बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।
अगर इसी तरह हवा की स्थिति बिगड़ती गई तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण की बंदिशें लागू की जा सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां अत्यधिक प्रतिकूल हैं। पराली जलाने से होने वाले अतिरिक्त उत्सर्जन से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने की आशंका है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार पंजाबी बाग और पटपड़गंज सहित 12 इलाकों में हवा अति गंभीर से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई जबकि नेहरू नगर, बवाना समेत 17 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में हवा रही। विशेष बात यह है कि किसी भी इलाके में एक्यूआई खराब श्रेणी में नहीं रिकॉर्ड किया।
हॉटस्पॉट इलाकों का एक्यूआई
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…