‘पांच करोड़ दो या बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र भुगतो, सलमान खान को मिला धमकी भरा संदेश

“एक्टर सलमान खान को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिवीजन को व्हाट्सएप पर सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम लेकर किसी व्यक्ति की तरफ से धमकी भेजी गई है। इसमें उसने इस पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है”

नई दिल्ली 18 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

धमकी देने वाले ने कहा कि अगर उन्होंने इस बात को सीरियसली नहीं लिया तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

बता दें कि अभी हाल में ही सलमान खान के दोस्त एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है। धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इसे हल्के में न लें।

अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर की जाएगी।

इस धमकी के बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछली धमकियों के बाद से ही अभिनेता की सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है और इस हालिया घटनाक्रम ने उनकी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ा दी है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह धमकी असल में किसी गैंग की तरफ से दी गई है या फिर किसी व्यक्ति ने सिर्फ पुलिस को परेशान करने के लिए ये सब किया है।

दरअसल पिछले कई दिनों से फेक थ्रेड कॉल्स और मैसेज पुलिस को आ रहे हैं। मुंबई पुलिस इस मामले में पूरे प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए जांच में जुट गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर अरेस्ट

कल नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुक्खा उर्फ ​​सुखबीर बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के पानीपत में पकड़ा गया।

सुक्खा ने कथित तौर पर अभिनेता पर हमले को अंजाम देने के लिए गिरोह के अन्य सदस्यों को सुपारी दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुक्खा अपने आका डोगर के साथ सीधे संपर्क में था।

गिरोह ने कथित तौर पर साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए एके-47, एम16 और एके-92 को इस्तेमाल करना चाहता था। 

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

14 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

14 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

14 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

14 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago