दिल्ली – बेकाबू कार ने महिला समेत दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

“उत्तम नगर टर्मिनल के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला समेत दो बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक बुजुर्ग महिला को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान पास से गुजर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया” 

दिल्ली 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला व बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को दूसरे बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने महिला के साथ मौजूद एक अन्य महिला के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान गुप्ता एन्क्लेव विकास विहार निवासी कमलेश (64) के रूप में हुई है।

उनके परिवार में पति शंकर लाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब छह बजे पुलिस को उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। 

उन्हें पीसीआर कर्मी पास के अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस वहां से डीडीयू अस्पताल पहुंची। पता चला कि विकास विहार की रहने वाली कमलेश को भर्ती कराया गया था, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

जबकि घटना में घायल हुए एक 70 साल के एक अन्य बुजुर्ग को चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान विकास नगर निवासी नारायण शर्मा के रूप में हुई। रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

डीडीयू अस्पताल में पुलिस को घटना की चश्मदीद राजो देवी (55) मिलीं। उन्होंने बताया कि वह गुप्ता एन्क्लेव में रहती है। सुबह वह और कमलेश के अलावा एक अन्य शख्स उत्तम नगर टर्मिनल के पास सड़क पार कर रहे थे।

तभी जनकपुरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से चलाते हुए कमलेश और एक अन्य शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। कार कमलेश को करीब 15 मीटर तक घसीटती चली गई।

इस बीच बुजुर्ग भी उसकी चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

20 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago