“दिल्ली में शनिवार के मुकाबले रविवार को वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 441 के पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है। इसी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 लागू करने का निर्णय लिया है”
नई दिल्ली 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली में सोमवार यानी आज से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 (ग्रैप) लागू हो जाएगा। इसके तहत प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगे। ग्रैप-4 लागू होने पर आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-VI डीजल ट्रकों को आने की अनुमति रहेगी।
दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह फैसला किया है। राजधानी दिल्ली, हवा की गति व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता अति गंभीर श्रेणी की दहलीज में पहुंच गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।
रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 441 के पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, शनिवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।
इससे पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर साढ़े नौ बजे 600 मीटर हो गई।
वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 9:30 बजे 400 मीटर हो गई।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…